अद्धयात्मजीवनशैली

सावन 2024: भगवान शिव के 5 मंत्र जो पूरी करेंगे आपकी सभी इच्छाएं

नई दिल्ली : सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए शास्‍त्रों में सर्वोत्‍तम माना गया है। सावन में शिव भगवान बहुत ही प्रसन्‍न मुद्रा में होते हैं और पूरी सृष्टि का कार्यभार भी उनके ऊपर होता है। ऐसे में आप शिवजी को मनाकर अपनी मनोकामनाएं और महत्‍वाकांक्षाएं पूर्ण कर सकते हैं। सावन में भगवान शिव के मंत्रों का जप करना बहुत चमत्‍कारिक प्रभाव देने वाला माना जाता है। हम आपको बता रहे हैं भगवान शिव के ऐसे ही कुछ मंत्र जिनका जप सावन में रोजाना करने से आपको चमत्‍कारिक लाभ होते हैं और भगवान शिव की कृपा से आपके घर सकारात्‍मकता बढ़ती है।

महामृत्‍युंजय मंत्र का जप

ओम त्र्यंबकम याजमाहे सुगंधिम पुष्ठी वर्धनम
उर्वारुकैमिवा बंधनाथ श्रीमती सुब्रमण्यम

शिवपुराण में बताया गया है कि सावन के महीने में महामृत्युंजय मंत्र का जप करना बेहद असरदार होता है। आपको इस मंत्र के जप अकाल मृत्‍यु के भय से मुक्ति मिलती है और आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होती है और सभी सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलती है। सावन में इस मंत्र का रोजाना जप करने से यदि आपके घर में कोई बीमार होता है तो उसे राहत मिलती है और उसके कष्‍ट दूर होते हैं।

मन की नकारात्‍मकता दूर करने का मंत्र

करारचंद्रम वैका कायाजम कर्मगम वी
श्रवणनजम वा मनामम वैद परामहम
विहितम विहिताम वीए सर मेट मेटाट
क्षासव जे जे करुणाबधे श्री महादेव शंभो

सावन के महीने में इस मंत्र का जप करने से सभी प्रकार की नकारात्‍मक शक्तियां दूर होती हैं और भगवान शिव प्रसन्‍न होते हैं। सावन के महीने में रोजाना इस मंत्र का जप करने से आपको पुराने सभी पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। आत्मा की शुद्धि होने के साथ ही मन से हर प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है।

ऊं नम: शिवाय

भगवान शिव का यह बीज मंत्र सबसे ज्‍यादा प्रचलित माना जाता है। सावन में रोजाना इस मंत्र का जप करने से आपके धन में वृद्धि होती है। सावन में रोजाना 108 बार इस मंत्र का जप करने से आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होती है। आपको धन की प्राप्ति के साथ शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करने में भी यह मंत्र सफलता दिलाता है।

सावन के महीने में रोजाना शिव तांडव स्‍त्रोत का पाठ करने से आपकेा लाभ होता है और भ्‍गवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मान्‍यता है कि शिव तांडव स्‍त्रोत का पाठ करने से आपको करियर में विशेष लाभ होता है और विशेष उपलब्धियां हासिल होती हैं। आप हर क्षेत्र में कामयाब होते हैं और परिवार में खुशियां बढ़ती हैं।

शिव गायत्री मंत्र का जप

ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय
धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।

शिव गायत्री मंत्र का जप सावन में करने से आपको भगवान शिव के साथ ही मां पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। भगवान शिव के अर्द्धनारीश्‍वर रूप की पूजा करने के लिए इस मंत्र का जप किया जाता है। इस मंत्र क जप सावन में करने से आपको भोलेनाथ की कृपा से काफी गंभीर बीमारी से भी मुक्ति मिलती है।

Related Articles

Back to top button