अपराधउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ
स्कार्पियो पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मृत्यु
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के जगतपुर क्षेत्र में मंगलवार को तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो वाहन सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसपर सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गयी ।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज शाम करीब साढ़े तीन बजे स्कोर्पियो सवार तीन युवक नवाबगंज जा रहे थे । तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इनकी भीषण थी कि पेड़ का एक हिस्सा टूट कर स्कार्पियों वाहन पर आ गिरा । हादसे में दो युवको की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीसरे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।
ये भी पढ़े:- ट्रक से कुचलकर एक बच्ची की मौत – Dastak Times



