ज्ञान भंडार

शुभ या अशुभ होता है सपने में सफेद मोर व शेर-शेरनी का जोड़ा देखना, जानिये

नई दिल्ली : गहरी निद्रा में सोते हुए भी इंसान के मस्तिष्क में कई तरह के विचार या काल्पनिक दृश्यों का संचार होता रहता है। कई बार इंसान ऐसे दृश्यों को देखता है जो उसके आसपास कहीं नहीं होते हैं या जिनका उनसे कोई वास्ता नहीं होता है। इन्हें स्वप्न कहा जाता है। सपने इंसान कई तरह के देखता है। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार जो सपने सुबह के समय देखे जाते हैं, वो सपने सच होते हैं। वहीं इंसान कुछ सपने देखकर डर का अनुभव करता है तो वहीं कुछ सपने देखकर इंसान सुकुन का अनुभव करता है।

अगर सपने में आपको शेर दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि अगर आप किसी परेशानी में घिरे हुए हैं तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में खुशियां आने वाली हैं। वहीं आपको कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलने वाली है। शेर और शेरनी की जोड़ी का सपना देखना भी अच्छा संकेत माना जाता है। मतलब अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि आप सपने में सफेद मोर देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई योजना सफल हो सकती है।

सपने में यदि आप मोर को जमीन पर बैठा देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कोई जरूरी काम रुक सकता है। इस तरह का सपना नौकरी में परेशानी आने का संकेत देता है। इतना ही नहीं घर का कोई सदस्य बीमार भी हो सकता है।

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आप मोर और सांप की लड़ाई देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

Related Articles

Back to top button