टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

नई दिल्ली: बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया। प्रभात झा ने 67 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज यानी शुक्रवार 26 जुलाई को अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी के बाद प्रभात झा ने अंतिम सांस ली। प्रभात झा का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां कई महीने से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

बिहार के दरभंगा के रहने वाले प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। लेकिन वे लगातार मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय थे। वे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। प्रभात झा की संगठन में अच्छी पकड़ थी। हालांकि पिछले कुछ समय से वे सक्रिय राजनीति से दूर थे।

बिहार के धरती पर जन्में प्रभात झा
बिहार के दरभंगा जिला के हरिहरपुर गांव में 4 जून 1957 में जन्में प्रभात झा के निधन के बाद सियासी गलियारों में शोक का महौल है। दरभंगा में जन्म लेने के बाद प्रभात झा अपने पूरे परिवार के साथ मध्य प्रदेश में आ गए। जहां उन्होने जनता के दिल में एक नई जगह बनाई। मिली जानकारी के अनुसार प्रभात झा के निधन के बाद आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के सीएम ने जताया दुख
प्रभात के निधन की खबर फैलते ही सियासी गलियारा में शोक महौल बन गया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रभात झा के मौत पर दुख व्यक्त किया। मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्ची मध्यप्रदेश के पूर्व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति!

Related Articles

Back to top button