
लखनऊ : विराम खण्ड-5, जनकल्याण समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों तथा निवासियों ने 6वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम डॉ.भरत राज सिंह अध्यक्ष की उपस्थिति में बड़े उत्साह से मनाया। डॉ. सिंह ने अपने उदबोधन में विश्व में भारत की बढ़ती विकास दर और विज्ञान में हो रही प्रगति पर अपना विचार व्यक्त किेये। न्यायाधीश टंडनजी ने भारत को विकसित देश बनाने हेतु नये युवकों को प्रेरित करने पर जोर दिया किया। इस कार्यक्रम में डॉ. भरत राज सिंह -अध्यक्ष, अरुण त्रिवेदी-सचिव, अतुल जोहरी, संयुक्त सचिव, प्रभात श्रीवास्तव, न्यायाधीश शैलेन्द्र टंडन, डॉ. आरपी शर्मा, एस.बी.एल. मेहरोत्रा, विजय श्रीवास्तव, एस.वी. अग्रवाल, डी.एस.तिवारी, अर्चना सिंह और एस. सिन्हा आदि ने प्रतिभाग किये।
