उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

नवनियुक्त अनुदेशकों की वरिष्ठता सूची एवं स्थाईकरण जल्द से जल्द जारी किया जायें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ की आपात बैठक डिप्लोमा इन्जीनियर संघ भवन में सम्पन्न हुयी जिसमें प्रान्तीय पदाधिकारियों के साथ पूरे प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षध्मंत्री एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थ्ति रहें। संघ की बैठक अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुयी। जिसमें स्थानानतरण, पदोन्नति, ए0सी0पी0, स्थाईकरण, वरिष्ठता सूची जारी किये जाने वेतन समिति में लम्बित ग्रेड पे उच्चीकरण, पदनाम परिर्वतन सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुयी। जिसमें कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किये गयें।

विभाग में अनुदेशकों के लगभग 4739 पर रिक्त है। जिससे प्रदेश में प्रशिक्षण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। संघ द्वारा पदों को भरे जाने की कार्यवाही किये जाने की मांग की गईं। विभाग द्वारा 357 अनुदेशकों को कार्यदेशक पद पर दिनांक 30.08.2018 को पदोन्नति करते हुये प्रशिक्षण हित में शासन द्वारा कार्यदेशकों को पदोन्नति के साथ-साथ प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आदेशित किया गया। पुन: निदेशालय द्वारा प्रशिक्षार्थियों के हित को नजर अन्दाज करते हुये मध्य सत्र में दिनांक 06.03.2020 को उन्ही कार्यदेशकों को 400 से 500 किमी0 की दूरी पर तैनात कर दिया गया।

जिससे प्रशिक्षार्थियों का भविष्य अधर में हो गया है। प्रशिक्षण हित में कार्यदेशक की तैनाती तत्काल रोके जाने की मांग की गई। अनुदेशक से कार्यदेशक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्रपूर्ण की जाय। विगत दो वर्षो से निदेशालय स्तर पर लम्बित ए0सी0पी0 के प्रकरण को तत्काल स्वीकृत कराकर ए0सी0पी0 जारी की जायें जिससे कर्मचारी को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोका जा सकें। कार्यदेशक से प्रधानाचार्य श्रेणी-दो के पदों पर डी0पी0सी0 शीध्र पूरी की जायें। नवनियुक्त अनुदेशकों की वरिष्ठता सूची एवं स्थाईकरण जल्द से जल्द जारी किया जायें।

संघ अनुदेशक भर्ती 2016के सम्बन्ध में माननीय उच्चन्यायालय द्वारा आने वाले निर्णय पर पैनी निगाह रक्खे हुऐ है, इस सम्बन्ध में संगठन अपने साथ कार्यरत अनुदेशकों के हितों की रक्षा के लिय हर सम्भव प्रयास करेगा जिसमें उन अनुदेशक साथियों का भविष्य सुरक्षित हो सकें। वेतन समिति में लम्बित ग्रेड पे 4200 से 4600 उच्चीकरण, और अनुदेशक के पद का पदनाम परिर्वतन भी शीघ्र किया जाय।

आज की बैठक में अजय कुमार सिंह जिला अध्यक्ष अमेठी संजय पान्डेय लखनऊ, विनय कुमार सिंह वाराणसी, संजय वर्मा, उपेन्द्र नाराणय गाजीपुर चूडामणि रायबरेली, उदयवीर फतेहपुर, एम0ए0 खान लखनऊ अरविन्द गुप्त वाराणसी, उदय भान सिह रायबरेली, बी0एन0 श्रीवास्तव कार्यालय सचिव, दुर्गेश सिंह, हनुमान दत्त मिश्रा सुल्तानपुर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें। संचालन अजय कुमार सिंह जी ने किया बैठक के अन्त में सभी ने अखिलेश सिंह ने नेतृत्व में आस्था व्यक्त की और सभी ने एक स्वर में कहा की संघ अनके हाथों में और मजबूत होकर अपनी उचाईयों पर पहुॅचेगा।

Related Articles

Back to top button