व्यापार

जून में सेंसेक्स 2300 अंक गिरा,13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

मुंबई : शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए जून का महीना अच्छा नहीं रहा। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) में करीब 2300 अंक यानी 4.5 फीसदी गिरावट आई। इससे निवेशकों को 13 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। 30 जून को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 243.65 लाख करोड़ रुपये रह गया जो एक महीने पहले की तुलना में 13 लाख रुपये कम है। जून में सेंसेक्स 50,921.22 अंक तक लुढ़क गया था जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। जून तिमाही में शेयर बाजार में करीब 9.5 फीसदी गिरावट आई जो 2020 की मार्च तिमाही के बाद सबसे खराब प्रदर्शन है।

इस तिमाही निफ्टी मेटल (Nifty Metal) में सबसे ज्यादा 27.4 फीसदी गिरावट आई। हालांकि इस दौरान निफ्टी ऑटो इंडेक्स (Nifty Auto Index) में करीब 11 फीसदी तेजी आई। जोमैटो (Zomato) में लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इस महीने सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 11 में तेजी आई। इनमें एक्सिस बैंक (Axis Bank), एसबीआई (SBI) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) शामिल हैं। इस दौरान टेक महिंद्रा, बजाज को दोनों शेयरों, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील में करीब दो फीसदी गिरावट आई।

किन शेयरों में रही तेजी, किनमें आई गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो केवल बीएसई ऑटो इंडेक्स (BSE Auto Index) में ही जून में तेजी देखने को मिली। इस महीने इस इंडेक्स में करीब दो फीसदी तेजी रही। टीवीएस मोटर (TVS Motor), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra), अशोक लीलेंड (Ashok Leyland) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में सबसे ज्यादा तेजी आई। दूसरी ओर बीएसई मेटल में 12 फीसदी गिरावट आई। वेदांता, नाल्को, हिंडाल्को, टाटा स्टील और हिंदुस्तान जिंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

निफ्टी के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा मारुति सुजुकी के शेयरों में सबसे ज्यादा करीब सात फीसदी तेजी आई। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) और आईटीसी (ITC) में भी तेजी रही। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), यूपीएल (UPL), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), टाटा स्टील (Tata Steel), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और श्री सीमेंट्स (Shree Cements) में 10 फीसदी से अधिक गिरावट रही।

Related Articles

Back to top button