उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

शादाब हुसैन पांचवीं बार, आनंद गुप्ता चौथी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को नमन के साथ पत्रकार एसोसिएशन का शपथ समारोह सम्पन्न

बहराइच : जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन, बहराइच द्वारा ईद–होली मिलन, शपथ ग्रहण, परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सभागार में जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक भावुक क्षण से हुई, जब संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लालता प्रसाद के पुत्र राम सेवक तथा महान सेनानी चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के वंशज आदित्य भान सिंह को अंगवस्त्र व पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभागार सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाँचवीं बार निर्वाचित मंडल अध्यक्ष शादाब हुसैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल के उपाध्यक्ष सैयद अकरम सईद उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा एवं जिला महामंत्री दीप प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए परिचय पत्र वितरित किए।

जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, जिन्हें चौथी बार नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ने पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और मिशन-प्रधान पत्रकारिता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती पत्रकारों की सत्यनिष्ठा पर निर्भर करती है और संगठन पत्रकारों के अधिकारों व मर्यादा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। मुख्य अतिथि शादाब हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन संगठन हर पत्रकार के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार जयचंद सोनी ने पत्रकारिता की गिरती विश्वसनीयता पर चिंता जताते हुए इसे सुधारने की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि सैयद अकरम सईद ने संगठन की मजबूती के लिए एकता, तालमेल और अनुशासन को आवश्यक बताया। जिला महामंत्री दीप प्रकाश श्रीवास्तव ने भी सभी पत्रकारों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को महेंद्र कुमार मिश्रा, आकाश जायसवाल, रशद महमूद, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव एवं अजमल शाह सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर देवीपाटन मंडल, बहराइच, नानपारा, कैसरगंज, महसी, श्रावस्ती एवं भिनगा क्षेत्र से सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आकाश जायसवाल, सुरेश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार शर्मा, सुहेल यूसुफ, आफताब वारसी, मानस यज्ञसैनी, मंशाद अहमद, मोहम्मद बिलाल, विमल श्रीवास्तव, रमेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद अनवार खान मोनू, सैयद नसीम रिजवी, रियाज अहमद, जगत मलिक, सीताराम गुप्ता, मुकेश टंडन, मोहम्मद सलीम, दिनेश यादव, नूर आलम वारसी, हरगोविंद पांडेय, छोटेलाल वर्मा, संजय अग्रवाल, गुलशन अवस्थी, अब्दुल कादिर (तहसील अध्यक्ष नानपारा), प्रमोद कुमार, असलम खान, अहमद हुसैन, रोहित कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल माजिद, मोहम्मद इमरान सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नए सदस्यों को सदस्यता फॉर्म वितरित किए गए तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी की गई। समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत, पत्रकारिता की निष्ठा और संगठन की एकता का एक प्रेरणादायक संगम बनकर अविस्मरणीय साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button