सर्जरी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख खान, जानें एक्टर का हेल्थ अपडेट

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। एक्टर नाक की सर्जरी के बाद मुंबई (Mumbai) वापस लौट आए हैं। अब किंग खान बिल्कुल फिट एंड फाइन हैं। एक्टर को आज, बुधवार को भोर में 4.30 बजे पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट के दौरान एक्टर के नाक पर किसी भी प्रकार का चोट और पट्टी नहीं दिखाई दिया।
शाहरुख खान बीते दिन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए थे। उनके नाक पर चोट आई थी। जिसके बाद उनके नाक से खून बहने लगा था, लेकिन समय पर ही उनकी टीम उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां खून रोकने के लिए डॉक्टर को माइनर सर्जरी करनी पड़ी। एक्टर के जख्मी होने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो उठे थे और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करने लगे थे, लेकिन अब एक्टर को बिल्कुल ठीक देखकर उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल से शाहरुख खान के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉटेड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्टर अपनी सिक्योरिटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान ब्लू कलर की स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम पहने हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही उन्होंने ब्लैक कैप और स्टाइलिश चश्मा भी पहन रखा हैं।
वीडियो में एक्टर के चेहरे पर किसी भी प्रकार की पट्टी और चोट का नामोंनिशान नहीं दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान अब बिल्कुल ठीक हैं। शाहरुख खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। जिसको देखने के लिए वो बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।