मनोरंजन

शहनाज गिल ने जॉर्जिया एंड्रियानी के बर्थडे पर चुराई लाइमलाइट

मुंबई : शहनाज गिल अब एक ऐसी शख्सियत बन चुकी हैं कि वो जहां भी जाती हैं, कैमरे खुद-ब-खुद उनकी तरफ मुड़ जाते हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। शहनाज को हाल ही में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने सारी लाइमलाइट चुरा ली। उन्होंने न सिर्फ जमकर मस्ती की, बल्कि अरबाज संग खूब हंसी-मजाक भी किया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जॉर्जिया के बर्थडे बैश के खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में शहनाज बहुत ही प्यार से अपनी बेस्ट फ्रेंड को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखती है।

शहनाज का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी फोटोज खींचने के लिए पपाराजी की भीड़ में होड़ मचती दिख रही है। सभी ‘शहनाज शहनाज’ कहकर चिल्लाने लगते हैं। इस वीडियो को देख शहनाज के फैंस कह रहे हैं कि ‘फोटोग्राफर भी उसे देखकर कितने खुश हैं।’

एक और वीडियो में शहनाज पपाराजी से बात करती दिखाई दे रही हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि अपने फैंस के लिए कुछ कहिए तो वो बोलती हैं, ‘मेरे फैंस मेरी आर्मी है।’

रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज गिल अब खान परिवार के बेहद करीब हो गई हैं। कुछ दिनों पहले वो सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी शामिल हुई थीं, जहां ‘भाईजान’ संग उनकी बॉन्डिंग साफ देखने को मिली थी। जॉर्जिया की बर्थडे पार्टी में भी वो अरबाज संग काफी कंफर्टेबल होकर मस्ती-मजाक करती नजर आईं। बताया जा रहा है कि शहनाज जल्द ही ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आएंगी। हाल ही में उनकी एक फोटो काफी वायरल हुई थी और बताया जा रहा था कि ये फिल्म से उनका लुक है।

Related Articles

Back to top button