जीवनशैलीस्वास्थ्य

शेल्पा शेट्टी ने बताये एलोवेरा जूस पीने के अद्भूत फायदे

नई दिल्ली : एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। इसे आयुर्वेद में घृतकुमारी भी कहा जाता है। यह अपने वर्सटाइल गुणों के वजह से हर जगह जाना जाता है। घरेलू नुस्खे के तौर पर लगभग हर घर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट तत्व से भरपूर होने के कारण ऐलोवेरा कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सहायक होता है। यह स्किन, हेयर, ओरल हेल्थ, डाइजेशन संबंधी परेशानियों के साथ ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद होता है।

हाल ही में बॉलीवूड की फिटेस्ट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ऐलोवेरा के कई फायदों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बताया ‘एलोवेरा को आमतौर पर एक टॉपिकल जेल के रूप में जाना जाता है जिसका उपयोग सनबर्न के इलाज के लिए किया जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण, यह अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकता है। एलोवेरा आपकी स्किन, डेंटल, ओरल और पाचन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है। यह ब्लड शुगर नियंत्रण में भी सुधार करने में फायदेमंद हो सकता है।’

​ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
शोध में पाया गया कि एलोवेरा जूस में एंटी-डायबिटीक गुण पाया जाता है। इसका सेवन से मधुमेह के रोगियों को फायदा पहुंच सकता है। ऐलोवेरा जूस का रोजाना सेवन करके टाइप-2 डाइबिटीज के मरीज ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।

​एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
एलोवेरा शरीर और त्वचा दोनों के लिए सेहतमंद माना जाता है। यह विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए शरीर को डिटॉक्स करने के लिए एलोवेरा जूस पीने की सलाह दी जाती है। ये विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं और शरीर को भीतर से साफ करते हैं। सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीना बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
अगर आपको पेट से संबंधी परेशानी है तो एलोवेरा जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी पाचन संबंधी बीमारियां इस जूस को पीने से आसानी से दूर हो जाती हैं। इसमें लैक्सेटिव तत्व पाए जाते हैं जो कब्ज की परेशानी में फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, संवेदनशील पाचन वाले लोगों को इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर सलाह जरूर लेनी चाहिए।

​वजन घटाने में मदद करता है
एलोवेरा के जूस का एक फायदा ये भी है कि यह वजन को घटाने में मदद करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोजाना एलोवेरा जूस शरीर के वजन को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके अलावा यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ाता है और मोटापे को कम करने में मदद करता है। बता दें कि अच्छे परिणाम के लिए व्यायाम और संतुलित भोजन भी जरूरी है।

Related Articles

Back to top button