मध्य प्रदेशराज्य

शिवराज ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चेंपियनशिप में विजेता महिला खिलाड़ियों को दी बधायी

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुल्गारिया के सोफिया शहर में हो रही अंडर-20 विश्व चेंपियनशिप कुश्ती स्पर्धा के महिलाओं के 53 किग्रा भारवर्ग में अंतिम पंघल के स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आधिकारिक जानकारी में चौहान ने कहा कि अंतिम पंघल ने अंडर-20 विश्व कुश्ती स्पर्धा में पहली भारतीय महिला पहलवान चेंपियन बनकर देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने अंडर-20 विश्व चेंपियनशिप कुश्ती स्पर्धा के 76 किग्रा वर्ग में प्रिया मलिक, 62 किग्रा वर्ग में सोनम मलिक और 65 किग्रा वर्ग में प्रियंका के रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने 57 किग्रा वर्ग में सीतो, 72 किग्रा में रीतिका को और 50 किग्रा वर्ग में प्रियांशी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। भारतीय टीम ने 7 पदकों के साथ टीम रेंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

Related Articles

Back to top button