ज्ञान भंडार

टिकट विवाद में यूपी की कांग्रेस नेता के साथ मंच पर धक्कामुक्की

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस नेता तारा यादव ने मंच पर टिकट वितरण पर सवाल किया तो पार्टी नेताओं ने उनके साथ धक्कामुक्की कर दी। तारा यादव का यह वीडिया वायरल हो रहा है। उनका आरोप है कि पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपी मुकुंद भास्कर को टिकट दिया है। मैंने पार्टी मंच पर इसका विरोध किया तो कार्यकर्ताओं ने मुझे खदेड़ दिया। अब मैं इंतजार कर रही हूं कि प्रियंका गांधी कब एक्शन लेंगी।

तारा यादव का कहना है कि एक तरफ पार्टी हाथरस में दुष्कर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, वहीं उपचुनाव में एक दुष्कर्मी को टिकट दिया जा रहा है। इससे पार्टी छवि खराब होगी। इस फैसले को बदला जाए। गौरतलब है कि कांग्रेस में लंबे समय से सदस्य रहे मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी देवरिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने पहले उन्नाव में बांगरमऊ सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

कांग्रेस राज्य में एक बार फिर पैर जमाने की कोशिश कर रही है। उपचुनाव के लिए बड़े पैमाने पर ऐसे लोगों को चुना है, जिनका कांग्रेस के साथ लंबा संबंध है। सुशील चौधरी को बुलंदशहर से, जबकि देवरिया से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया है। दोनों ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से की।

Related Articles

Back to top button