मध्य प्रदेशराज्य

महिला प्रताडऩा के आरोप में कांग्रेस की तीन मौजूदा विधायकों की घेराबंदी

भोपाल : पूर्व मंत्री एवं कांगे्रस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई कर रही है। अभी तक सिंघार पुलिस की पहुंच से दूर है। इससे पहले 6 अक्टूबर को ट्रेन में महिला से अभद्रता करने के आरोप में कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और सुनील सराफ पुलिस जांच में उलझ चुके हैं। मौजूद स्थिति में कांग्रेस के तीन विधायक महिला प्रताडऩा के आरोप में उलझ गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी भी संभव है। सिंघार धार के गंधवानी से विधायक हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रो में भी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे थे। मामला दर्ज होने के बाद से सिंघार गायब हैैं। मामला दर्ज होने के बाद मप्र कांगे्रस ने भी फिलहाल सिंघार से संपर्क करना बंद कर दिया है। सिंघार के मामले को मप्र कांग्रेस पारिवारिक मामला बता रही है और राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है।

पत्नी की शिकायत पर सिंघार के खिलाफ मामला दर्ज होते ही भाजपा ने हमला तेज कर दिया है। सिंघार गुजरात के सह प्रभारी भी हैं। ऐसे में भाजपा ने सिंघार मामले को गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान भी उठाना शुरू कर दिया है। मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यही कांग्रेस का चरित्र है। इस मामले में राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।

सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और कोतमा विधायक सुनील सराफ के खिलाफ रीवा निवासी महिला ने ट्रेन में अभद्रता करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच चल रही है। हालांकि अभी विधायकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद दोनों विधायक राजनीति तौर पर शांत है।

Related Articles

Back to top button