भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव’ में गायक अनुराग मौर्य ने बिखेरा सुरों का जादू

श्रावस्ती: भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के जगत जीत इंटर कॉलेज में आयोजित ‘भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव’ में मशहूर गायक अनुराग मौर्य की सुरीली प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव में भारत और नेपाल के कई प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा, लेकिन अनुराग मौर्य की जादुई आवाज ने विशेष रूप से लोगों का दिल जीत लिया। जैसे ही उन्होंने अपनी प्रस्तुति शुरू की, पूरा कालेज तालियों से गूंज उठा। उन्होंने हिंदी भक्ति, देश भक्ति गीतों के साथ-साथ लोक संगीत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।उनके गाए लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। खासतौर पर, उनके द्वारा प्रस्तुत ‘भारत राम राम गाएगा’ एवं उनका समापन गीत ‘संदेशे आते हैं’ ने समारोह को यादगार बना दिया।

महोत्सव में श्रावस्ती ज़िला विधायक ‘राम फरेन पांडे’ एन वी इंटरटेनमेंट व कल्चर विभाग के संस्थापक ‘नील विजय सिंह’ एवं स्थानीय प्रशासन, शिक्षाविदों और नेपाल से आए गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भव्य बना दिया। आयोजकों ने इसे भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस सांस्कृतिक आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती और यह न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि दो देशों के बीच मित्रता और आपसी प्रेम को भी गहरा करने का एक सशक्त जरिया है। अनुराग मौर्य की प्रस्तुति निःसंदेह इस महोत्सव का आकर्षण बनी रही, जिसे दर्शकों ने लंबे समय तक याद रखने की बात कही।