उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्यहाथरस

हाथरस मामले में एसआईटी ने दर्ज किया पीड़िता के पिता का बयान

हाथरस : जिले के बुलगढ़ी गांव में हुई घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में पुलिस का सख्त पहरा है। मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम आज गांव पहुंची। एसआईटी के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार का पक्ष जाना और पीड़िता के पिता का बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है। जरूरत पड़ने पर फिर गांव आएंगे।

अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया से सुरक्षा संवाद करेगा भारत

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद आज दूसरे अन्य दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं। आज समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता बुलगढ़ी गांव पहुंचे है। पार्टी के नेता जहां परिवार से मिल रहे है, वहीं पार्टी के कार्यकर्ता गांव में नारेबाजी कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय एसआइटी टीम ने सुबह से ही गांव में डेरा डाला।

पीडि़त परिवार के पास टीम के पहुंचते के बाद आमजनों के गांव में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। गृह सचिव भगवान स्वरूप व डीआइजी चंद्र प्रकाश की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम के सदस्यों ने मृतका के स्वजन से बातचीत की। चार घंटे तक चली इस पड़ताल के बाद टीम वापिस लौट गई। टीम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में भी तनाव बढ़ता जा रहा है। इस टीम की पहली रिपोर्ट पर एसपी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी हैं। टीम ने जांच को शीघ्र सरकार को सौंपने की बात कहीं है। रविवार सुबह से ही हाथरस के बूलगढ़ी गांव में पीड़ित के आवास पर विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम पहुंची। करीब एक घंटे तक एसआईटी टीम बूलगढ़ी गांव में थी। इस दौरान आम लोगों के जाने पाबंदी थी। टीम उसके परिवार के सभी सदस्यों के बयान दर्ज की। माना जा रहा है कि मंगलवार तक एसआइटी अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देगी।

हाथरस के बूलगढ़ी प्रकरण में अभी राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बाद अब बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लेकर भी हाथरस आ रहे हैं। हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा नेताओं को खंदौली में पुलिस ने रोका। नेताओं ने हाथरस रोड जाम किया। सपा नेताओं में अक्षय यादव, रामजीलाल सुमन समेत अन्य शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन, धर्मेंद्र यादव व अक्षय यादव के साथ अतुल प्रधान भी हैं। यह लोग दिल्ली से अलीगढ़ होते हुए पीड़िता के गांव हाथरस के बूलगढ़ी पहुंचेंगे। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे से जा रहे समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ आ रहे सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में अधिक नेता होने के कारण पुलिस ने इनको रोका है। अलीगढ़ से हाथरस जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हनुमान चौकी पर पुलिस से भिड़ंत हो गई है। कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथपाई भी हुई। इसके बाद उनका काफिला बैरिकेडिंग तोड़ते हुए हाथरस के लिए रवाना हो गया है। जिला प्रशासन ने अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद गांव में जाने के लिए अनुमित लेना अनिवार्य कर दिया है। पांच लोगों को ही गांव में जाने अनुमति दी जाएगी।

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के भी आने की सूचना मिल रही है। राष्ट्रीय लोकदल की उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी तैयारी कर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद जयंत चौधरी भी आज दिन में बूलगढ़ी गांव जाकर पीड़ित परिवार से भेंट करेंगे। रालोद नेता जयंत चौधरी हाथरस आएंगे। एसपी विनीत जायसवाल ने सुबह घटनास्थल पर क्राइम सीन किया। इसके बाद पीड़ित के गांव पहुंचे। विनीत आज पहली बार बूलगढ़ी गांव आए।

सहारनपुर में 27 दिनों से छात्रों का धरना जारी, छात्रवृत्ति के लिए अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button