टॉप न्यूज़राज्य

बिहार: सासाराम-नालंदा में बिगड़े हालात, 2 गुटों के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, धारा 144 लागू, आज से गृहमंत्री शाह का दौरा

नई दिल्ली. बिहार (Bihar) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के नालंदा (Nalanda) में लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के पास बीते शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के बाद दो गुटों के बीच हुई झड़प में कम से कम 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं, स्थिति को देखते हुए फिलहाल इलाके में CRPC की धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं पुलिस ने अब तक 20 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं।

दरअसल बिहार के सासाराम और नालंदा में हिंसक झड़प के बाद यहां के हालात तनावपूर्व बने हुए हैं। सासाराम में पत्थरबाजी के बाद पुलिस-प्रशासन ने यहां बाकायदा फ्लैग मार्च भी किया। फिलहाल यहां धारा-144 लगा दी गई। हालात को संभालने में पुलिस और प्रशासन भरसक जुटा हुआ है। उधर बिहार शरीफ में भी हालात बिगड़े हुए हैं। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बिहार दौरे पर पहुंचे रहे। पता हो कि कल यानी रविवार को उनका सासाराम जाने का भी कार्यक्रम है।

वहीं अब मामले पर नालंदा SP अशोक मिश्रा ने बताया कि, “पुलिस यहां लगातार अपनी गश्त कर रही है। कोशिश है कि शहर में शांति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। वहीं मामले में अपराधियों को गिरफ़्तार करने के लिए अभियान चल रहा है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

जानकारी दें कि, बीते शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के बाद दो गुटों में झड़प हो गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा था कि पथराव और वाहनों में आगजनी भी हुई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button