उत्तराखंड

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में दो दिन से बर्फबारी जारी, जिले की कई सड़कों पर आवागमन ठप

उत्तरकाशी: जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे सहित दो सौ से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क से टूट गया है। बर्फबारी के बाद देहरादून-सुवाखोली और राडी टाप बंद होने से यमुना घाटी से उत्तरकाशी जिले का दो दिन से मार्ग बंद पूरी तरह से है।

आपदा प्रबंधन ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से जिले की तमाम सड़कें बंद हैं। बीआरओ, एनएचआई व लोनिवि के कर्मचारी मार्ग खोलने के लिए जुटे हैं लेकिन खराब मौसम के चलते मार्ग खोलने में परेशानी हो रही। जिले में गुरुवार से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप तक यातायात सुचारू हो गया है। उससे आगे हर्षिल, गंगोत्री तक लगातार बर्फबारी होने के कारण मार्ग बाधित है।

इसके अलावा यमुनोत्री राष्ट्रीय राज्य मार्ग भी राड़ी टॉप तथा फूलचट्टी, जानकी चट्टी में बर्फबारी होने के कारण मार्ग बाधित है। वहीं देहरादून- मसूरी सुवाखोली मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण बाधित है। उत्तरकाशी लम्गांव मोटर मार्ग चौरंगी में बर्फबारी होने के कारण मार्ग बाधित है। इसके अतिरिक्त दर्जनों ग्रामीण मार्ग भी बंद हैं। शुक्रवार सुबह से जनपद में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस कारण गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित जनपद के 1500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी इलाके बर्फ से लकदक हो गए।

आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोपहर दो बजे तक गंगोत्री सुक्की टॉप, यमुनोत्री हाईवे पर राडी टॉप पर संबंधित विभाग के कर्मचारियों को शीघ्र ही यातायात बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button