मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा में खरीदा नया अपार्टमेंट, जानें एरिया और कीमत

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने मुंबई (Mumbai) के बांद्रा (Bandra) इलाके में स्थित एक ऊंची इमारत में नया अपार्टमेंट खरीदा है। एक्ट्रेस का ये अपार्टमेंट 26वें फ्लोर पर है, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा रिक्लेमेशन में 81 ऑरेट की 26वें फ्लोर पर 11 करोड़ रुपये में एक बड़ा फ्लैट खरीदा है। सोनाक्षी सिन्हा का यह ‘सी-फेसिंग’ अपार्टमेंट 4 हजार 200 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

सोनाक्षी सिन्हा के इस नए अपार्टमेंट में 348.43 स्क्वायर फीट का लॉबी एरिया भी है। एक्ट्रेस के इस नए अपार्टमेंट में सर्वेंट टॉयलेट, एयर हैंडलिंग यूनिट और 1,653.67 स्क्वायर फीट का टैरेस भी है और चार कार पार्किंग की भी सुविधा है। अगर कुल कार्पेट एरिया की बार करें तो यह 4,210.87 स्क्वायर फीट है। खास बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा के इस अपार्टमेंट से माहिम बे और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का व्यू दिखता है। खबरों की माने तो पिरामिड डेवलपर्स और सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा के बीच 29 अगस्त, 2023 को यह डील साइन हुई थी। जिसके लिए सोनाक्षी सिन्हा ने 55 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई थी।

बता दें कि इसी साल मई महीने में सोनाक्षी ने एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। जिसकी इनसाइड तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वो अपना सामान सेट करती नजर आई थीं। तस्वीरों में उनके इस घर से बांद्रा-सी लिंक व्यू दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, “घर बनाना आसान नहीं है।”

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘ककुदा’ भी शामिल है। एक्ट्रेस अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। वो एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है।

Related Articles

Back to top button