पंजाब

चंडीगढ़ के वार्ड 2 निवासियों के लिए फिल्म द केरला स्टोरी की हुई विशेष स्क्रीनिंग

चंडीगढ़। वार्ड 2 के पार्षद और चंडीगढ़ के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर महेशिंदर सिंह सिद्धू द्वारा अपने वार्ड के निवासियों के लिए फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की एक विशेष स्क्रीनिंग की गई। इसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर महेशिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर बनाई गई है। इसने शांतिप्रिय नागरिकों की आड़ में आतंकवादी जिहादी नेटवर्क चलाने वाले लोगों के बदसूरत सच्चे चेहरे को उजागर किया है। कैसे अन्य धर्मों की मासूम युवा लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। लालच देकर, ब्रेनवॉश करके और ब्लैकमेल करके उनका शोषण किया जाता है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग सेंट्रा मॉल में की गई थी।

Related Articles

Back to top button