अन्तर्राष्ट्रीय

PM मोदी की वकालत के बाद ​​​​​​​श्रीलंका ने रिहा किए 11 भारतीय मछुआरे

कोलम्बो: श्रीलंका ने रविवार को विशेष पहल के रूप में कम से कम 11 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मछुआरों के मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से सुलझाने की वकालत किए जाने के एक दिन बाद उठाया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के बीच हुई बातचीत के दौरान मछुआरों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था।

दिसानायके से मुलाकात के बाद मोदी ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ‘‘हमने मछुआरों की आजीविका से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘हमने मछुआरों और उनकी नौकाओं की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।” मामले से परिचित लोगों ने बताया कि विशेष पहल के रूप में कम से कम 11 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया है।

Related Articles

Back to top button