अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंकाई नौसेना ने 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी छह नौकाएं जब्त की

रामेश्वरम । श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के कम से कम 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी छह नौकाएं भी जब्त कर ली हैं।अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।मछुआरा एसोसिएशन ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग कर सोमवार को प्रदर्शन करने और अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही। मत्स्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मछुआरे 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर 18 दिसंबर को यहां से रवाना हुए थे और वे कच्चातीवू द्वीप के पास मछलियां पकड़ रहे थे, कि तभी उनमें से 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर छह नौकाएं जब्त कर ली गईं।

मछुआरा एसोसिएशन के नेता और प्राधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसानतुरई शिविर ले जाया गया। रामनाथपुरम से सांसद के. नवसकणि ने केंद्रीय मंत्रियों से बातकर मछुआरों एवं उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button