उत्तराखंडराज्य

भाजपा सरकार द्वारा कोटद्वार नगर निगम के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार – मेयर हेमलता नेगी

कोटद्वार। प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा कोटद्वार नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार किये जाने, नगर निगम में पर्याप्त मात्रा में बजट न दिये जाने, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की नियुक्ति न किये जाने, कूडा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए भूमि न दिये जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक हरक सिंह का पुतला दहन किया, साथ ही नगर नगर निगम में बजट सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त किये जाने की मांग को लेकर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भी प्रेषित किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के द्वारा कोटद्वार नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार किये जाने से नाराज होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यालय से लेकर तहसील तक रैली निकाली गयी, जहां पर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया, तत्पश्चात बदरीनाथ मार्ग तिराहे पर प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया गया। प्रदेश के राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में भाजपा सरकार के द्वारा कोटद्वार नगर निगम की घोर उपेक्षा की जा रही है, अन्य नगर निगम की अपेक्षा कोटद्वार नगर निगम को बहुत ही कम बजट आंवंटित किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का ही वेतन निकल पा रहा है, अन्य विकास के कार्य कराना कठिन हो रहा है, साथ ही प्रदेश सरकार के द्वारा नगर निगम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी नियुक्ति नहीं की जा रही है, साथ ही कूडा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए भूमि भी उपलब्ध नहीं करवायी जा रही है, जबकि नगर निगम की महापौर के द्वारा कई बार मुख्यमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री को पत्राचार के माध्यम से व वार्ता के माध्यम से अवगत करवाया गया है। लेकिन जानबूझकर कोटद्वार नगर निगम की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति की जा रही है। जिससे नगर निगम के कार्य संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उल्टा भाजपा के विधायक अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से नगर निगम में शहर का कूड़ा डालकर अपनी नाकामियों को छिपाने का काम कर रहे है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से कोटद्वार नगर निगम में पर्याप्त मात्रा में बजट दिये जाने एवं कर्मचारियों एवं अधिकारियों की शीघ्र नियुक्त करने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहर खर्कवाल ने कहा कि वार्ड नं. 31 में सीनियर सिटीजन बृजमोहन भट्ट के घर के आगे कूडे़ का कंटेनर रखा हुआ था, लेकिर वर्तमान में बृजमोहन भट्ट अवस्थ चल रहे है, कंटेनर से बदबू आने के कारण उन्हीं के आग्रह पर नगर निगम के द्वारा उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उक्त कंटेनर को दूसरे स्थान पर शिप्ट किया गया है, लेकिन पार्षद के द्वारा सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने के लिए कूडे को नगर निगम कार्यालय के आगे डाल कर अभद्रता की गयी। कहा कि इस प्रकार की अभद्रता एवं गैरकानूनी क्रियाकलापों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, बलवीर सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, केएस चैहान, सुरमान सिंह, भारत सिंह नेगी, कै. सतेन्द्र सिंह, प्रकाश लखेडा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, राजेन्द्र गुसांई, सुरेन्द्र प्रसाद सेमवाल, पंचम सिंह गुसाई, चन्द्रमोहन ंिसंह रावत, नरेन्द्र सिंह, नसीम अहमद, मीना बछुवाण, विनीता भारती, सुनीता धस्माना, रमेश चंन्द्र खंतवाल, दिनेश गुसांई, धीरेन्द्र बिष्ट, महावीर सिंह रावत, प्रवीन सिंह रावत, सुनीता बिष्ट, श्रीमती संजू नेगी, सूरज प्रकाश, जितेन्द्र भाटिया, पार्षद सूरज कांति, सुधा पटवाल, राजा आर्य, गोपाल सिंह गुसाई, वीडी नवानी, चन्द्रमोहन सिंह नेगी, गणेशी देवी, सरोज बाला, शकील अहमद सलमानी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button