उत्तराखंड

सूचना विभाग के पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का आकस्मिक निधन, विभाग में शोक की लहर

देहरादून से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सूचना विभाग के पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है।

2010 से दे रहे थे सेवाएं, मीडिया सेंटर में थे तैनात

विनोद प्रसाद लखेड़ा वर्ष 2010 से सूचना विभाग में निरंतर सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वे विधानसभा स्थित मीडिया सेंटर में कार्यरत थे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सक्रिय रूप से कर रहे थे।

अधिकारियों ने जताई गहरी संवेदना

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मीडिया सेंटर में भी शोक का माहौल

प्रभारी मीडिया सेंटर विधानसभा मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी विनोद प्रसाद लखेड़ा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उनके असामयिक निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button