सुप्रीम कोर्ट ने भेजा महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस, इस मामले में होना होगा कोर्ट में पेश
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2022/07/supreme-court-sends-notice-to-mahendra-singh-dhoni-150-crore-transaction-case-dispute-with-amrapali-group-764x430-1.gif)
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) मुश्किल में फंस गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नोटिस भेजा है। एमएस धोनी को यह नोटिस आम्रपाली ग्रुप (Amrapali Group) से लेनदेन मामले में भेजा गया है। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आम्रपाली ग्रुप के ब्रैंड एंबेसडर थे। आम्रपाली ग्रुप पर आरोप है कि अपने ग्राहकों से फ्लैट की रकम लेने के बावजूद उन्हें डिलीवरी नहीं कर रहा है। इस वजह से यह मामला कोर्ट में गया। वहीं, 25 जुलाई को इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
दरअसल, आम्रपाली ग्रुप (Amrapali Group) को धोनी को 150 करोड़ रुपये देने हैं। इसी मामले में फ्लैट बुक करने वाले ग्राहक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि, अगर आम्रपाली ग्रुप इतना पैसा धोनी को दे दिया तो फ्लैट नहीं बन पाएगा। वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट ने धोनी का पक्ष जानने के लिए उन्हें नोटिस भेजा है। इससे पहले आम्रपाली ग्रुप और महेंद्र सिंह धोनी के बीच चल रहा मामला हाई कोर्ट में था। हाई कोर्ट ने एक कमिटी का गठन किया था और मामला सुलझाने का काम दिया था।
इसके बाद फ्लैट बुक करने वाले ग्राहक ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी। बायर्स ने कहा कि आम्रपाली ग्रुप के पास फंड की कमी है। ऐसे में उन्हें फ्लैट नहीं मिल पा रहे हैं। अगर इतना ज्यादा पैसा आम्रपाली ग्रुप महेंद्र सिंह धोनी को दे देगा तो उनके फ्लैट मिलने मुश्किल हो जाएंगे।
साल 2016 में एमएस धोनी आम्रपाली ग्रुप के साथ एंबेसडर के तौर पर जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने कई एड शूट किए। इसीबीच आम्रपाली ग्रुप पर आरोप लगा कि, वह पैसे लेने के बावजूद ग्राहको को फ्लैट नहीं दे रहे हैं। इसके बाद काफी हंगामा हुआ और आखिर में यह मामला कोर्ट पहुंच गया। नोएडा में जब आम्रपाली ग्रुप के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था, तब धोनी के खिलाफ भी कैंपेन चलाया गया था। इसके बाद ही धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से संबंध तोड़ लिया था।