अन्तर्राष्ट्रीय
Surjical Strike के बाद ‘दुल्हन के जोड़े’ में दिखे Nawaz Sharif

New Delhi: Indian army के POK में किए गए Surjical strike के बाद से Social media पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी ओर भोजपुरी फिल्म ‘ले आईब दुल्हनिया पाकिस्तान से’ को एक बार फिर से हिट कर दिया है।
फेसबुक पर कुछ लोग ऐसे फोटो पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को दुल्हन के रूप में दिखाया गया है। 6 मई को रिलीज होने के बाद पटना में इस फिल्म की सीडी की मांग बढ़ गई है।
इस फिल्म की कहानी में हीरो हिंदुस्तानी है, तो हीरोइन पाकिस्तानी। दोनों में प्यार होता है और फिर शादी। सरहद पार से पनपने वाली यह प्रेम कहानी भोजपुरी दर्शकों को खासा लुभा रही है।
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बावजूद भी दर्शकों का मोहब्बत पर यकीन बना हुआ है और ये सही भी है क्योंकि इश्क जाति, धर्म-मजहब और सरहद की दीवार नहीं देखता।
भोजपुरी फिल्मों में सरहद पार से पनपी मोहब्बत की कहानी कोई नई नहीं है। इससे पहले भी ‘पटना टू पाकिस्तान’, ‘चाही दुल्हनिया पाकिस्तान से’, भोजपुरी ‘गदर’ ने भी भोजपुरी दर्शकों को खासा लुभाया था।
‘ले आईब दुल्हनिया पाकिस्तान से’ फिल्म का निर्माण रमाकांत प्रसाद ने किया था और इसमें विशाल सिंह, तनुश्री चटर्जी और संपदा बानिया ने एक्टिंग की है। यह फिल्म प्रेम कहानी के साथ एक्शन से लबरेज है।
पाकिस्तान से जुड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की यह पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले भी “कसम बा यूपी बिहार के, ली आईब दुल्हनिया पाकिस्तान से” और “पटना टू पाकिस्तान” फिल्म सुपर हिट रही थी।