मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत को सुनाई देने लगीं थीं अजीब सी आवाजें, महेश भट्ट ने दिया चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत तो इस दुनिया से चले गए, लेकिन अपने पीछे छोड़ गए कई सारे सवाल। उनके जाने पर तमाम बयान और सवाल सामने आ रहे हैं, कोई पूछ रहा है कि सुशांत तुमने ऐसा क्यों किया? तो कोई कह रहा है सुशांत मुझे एहसास है कि तुमने ऐसा क्यों किया। सुशांत सिंह राजपूत जैसे जिंदादिल इंसान और बेहतरीन एक्टर का आत्महत्या कर लेना हर किसी को नागवार ग़ुज़र रहा है।

एक्टर की मौत के बाद मुकेश भट्ट का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें एहसास हो गया था सुशांत किसी परेशानी से गुज़र रहे हैं। कुछ तो गड़बड़ है। वहीं डायरेक्टर शेखर कपूर के ट्वीट ने इन सवालों को और भी गहरा कर दिया। शेखर ने लिखा कि वो जानते ही इसका जिम्मेदार कौन है, हालांकि उन्होंने किसी का ना नहीं लिया।

लेकिन, अब महेश भट्ट के साथ काम करने वाली लेखिका सुहृता सेनगुप्ता का जो बयान सामने आया है वो डराने वाला है, हैरान करने वाला है। सेनगुप्ता के मुताबिक सुशांत की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही थी। मुहेश भट्ट ने उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती को इस बात को लेकर आगाह भी किया था।

‘परवीन बाबी जैसी हो चुकी थी सुशांत की हालत’

महेश भट्ट ने कहा था कि सुशांत की हालत परवीन बॉबी जैसी हो चुकी है। उन्होंने रिया को कहा था कि वो एक्टर से अलग हो जाएं, वर्ना इसका असर उनपर भी पड़ सकता है। लेखिका ने बताया, ‘सुशांत, भट्ट साहब से ‘सड़क 2’ के सिलसिले में मिलने आए थे। वो बहुत बातूनी थे। वो हर टॉपिक पर बात कर सकते थे। चाहें वो क्वाटंम फिजिक्स हो या सिनेमा। इस दौरान भट्ट साहब को समझ में आ गया था कि सुशांत की हालत परवीन बाबी जैसी हो चुकी है। अब केवल दवाइयां उन्हें ठीक कर सकती थीं। रिया ने जो कुछ वक्त से सुशांत के साथ थीं उन्होंने बहुत कोशिश की थी  कि सुशांत वक्त पर दवाइयां लें, लेकिन सुशांत ने दवाइयां लेने से मना कर दिया था। सुशांत एक बहुत बुरे डिप्रेशन से गुज़र रहे थे।

सुनाई देने लगी थीं आवाजें

करीब एक साल से सुशांत ने बाहरी दुनिया से खुद को दूर कर लिया था। रिया उनके साथ थीं, लेकिन वो भी ज्यादा वक्त तक नहीं रह सकती थीं। अब वो वक्त आ गया था जब सुशांत को अजीब-अजीब सी आवाज़ें सुनाई देने लगी थीं। उन्हें ये महसूस होने लगा था कि लोग उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन रिया और सुशांत, एक्टर के घर पर ही अनुराग कश्यप की फिल्म देख रहे थे। इस दौरान उन्होंने रिया से कहा ‘मैंने अनुराग कश्यप की फिल्म को ना कह दिया, अब वो मुझे मार देगा’।

डर गई थीं रिया चिक्रवर्ती

सुशांत की बातें सुनकर रिया को डर लगने लगा था। अनुराग कश्यप वाली बात सुनकर रिया डर गई थीं। उन्होंने जब ये बात महेश भट्ट से शेयर की तो महेश भट्ट ने रिया को तुरंत सुशांत से दूर होने की सलाह दी। महेश भट्ट ने रिया को समझाया कि अब वो कुछ नहीं कर सकतीं। अगर वो सुशांत के साथ रहीं तो इसका बुरा असर उनपर भी पड़ेगा। इसके बाद रिया ने सुशांत से अलग होने का फैसला कर लिया। रिया बस सुशांत कि बहन का मुंबई से आने का इंतज़ार कर रही थीं। सुशांत के बहन के आते ही रिया एक्टर के घर से चली गईं। सुशांत की बहनों ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वो कुछ समझने को राज़ी नहीं थे।

Related Articles

Back to top button