उत्तर प्रदेशराज्य

अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भट्टे पर ईंट पथाई का काम करने वाले दंपति में अवैध संबंध को लेकर विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि पति ने फावड़े से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर भट्टे पर रह रहे अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

यह घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र के बुद्धपुरवा गांव की है। गांव में स्थित अंकित ब्रिक फील्ड भट्ठा पर सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपति ईंट पथाई का काम करते थे। पति मोतीलाल को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार की देर रात दोनों में फिर इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इस बार विवाद इतना बढ़ा की पति ने पास में रखे फावड़े से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग वहां पर जमा हो गए। महिला का खून से लथपथ शव देखकर हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button