उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊशिक्षास्वास्थ्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने लगवाई कोरोना टीका की पहली डोज

लखनऊ : प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण गुरुवार से शुरू हो गया। आम लोगों के सा​थ माननीयों ने भी इसमें कोरोना टीकाकरण करवाया। इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने सिविल हॉस्पिटल में स्वदेशी कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाई। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने  सभी से निवेदन किया कि वह भी कोरोना के विरुद्ध इस अभियान से जुड़े और इस वैक्सीन रूपी सुरक्षा कवच को ज़रूर लगवाए।

चिकित्सकों का अवकाश रद्द

इस बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी जगह पर मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों का भी कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में सभी चिकित्सकों का अवकाश रद्द कर दिया गया है।

बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना

केजीएमयू में आज से बिना मास्क परिसर में आने पर कार्रवाई होगी। यहां पर बिना मास्क के किसी के भी पकड़े जाने पर उसको 200 रुपये का जुर्माना देना होगा। यह नियम चिकित्सकों, नर्स, स्टॉफ तथा रेजिडेंट पर भी लागू होगा। इसके साथ ही मरीज और उनके परिजनों के लिए भी इसका पालन करना अनिवार्य है।

देश भर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हुआ था। अभियान में अब तक हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वॉरियर्स, 60 वर्ष से अधिक उम्रदराज लोगों और 45 से 60 वर्ष तक गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। वहीं अब 45 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना वैक्सीनेशन करा सकता है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में इन लोगों की संख्या सबसे अधिक रही है। वहीं कोरोना संक्रमण की रफ्तार का थामने के लिए भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि अप्रैल में छुट्टियों समेत प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के अनुसार

अब तक प्रदेश में 46.75 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 9.90 लाख से अधिक व्यक्तियों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। इस प्रकार प्रदेश में कुल 56.65 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े :—  टीकाकरण शुरू : कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने परिजनों संग ली पहली डोज 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button