पंजाबराज्य

पंजाब के टीचर्स को आज मिलेगा बड़ा तोहफा, खत्म होगा लंबा इंतजार

चंडीगढ़: पंजाब के 12,500 कच्चे शिक्षकों को आज बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इन शिक्षकों का लंबा इंतजार आज खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज इन शिक्षकों को सर्विस रेगुलराइजेशन लेटर सौंपेंगे। इस संबंधित मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर लिखा, ” आज का दिन पंजाब के लिए ऐतिहासिक है….”

इस संबंध में चंडीगढ़ में विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि हमारी सरकार ने इन शिक्षकों की सेवाओं को रेगुलर करने का वादा किया था, जो अब पूरा हो रहा है। शिक्षा मंत्री बैंस ने पक्के होने वाले सभी अध्यापकों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों से किए गए सभी वादे पूरे कर रही है।

Related Articles

Back to top button