स्पोर्ट्स

टेनिस लवर बने बर्थडे ब्वाय एमएस धोनी, दोस्तों के साथ विंबलडन के मैच का उठाया लुफ्त

नई दिल्ली : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई (गुरुवार) को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद यह धोनी का दूसरा जन्मदिन है। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। धोनी ने अपने 41 वें जन्मदिन की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने विंबलडन 2022 में अपने पसंदीदा सितारों को खेलते हुए देखा।

एमएस धोनी ग्रे ब्लेजर और सफेद शर्ट पहने टेनिस कोर्ट में बैठे हुए नजर आ रहे। वह अपने दोस्तों के साथ स्टैंड से विंबलडन 2022 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को खेलते हुए देख रहे थे। 4 बार के इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज क्रिकेटर के 41वें जन्मदिन पर विंबलडन 2022 से एमएस धोनी की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्शन के मुताबिक एमएस धोनी ने राफेल नडाल और टेलर फ़्रिट्ज़ के बीच पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल देखना जो काफी रोमांचक मोड़ तक पहुंचा था। 5 सेट तक चले इस मुकाबले में नडाल ने टेलर को मात दी। फ़ुटबॉल के महान खिलाड़ी डेविड बेकहम भी सेंटर कोर्ट पर भीड़ के बीच थे। वह क्वार्टर फाइनल मैच के अंत में नडाल का सपोर्ट करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button