उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यमुना एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराई बुलेरो, पांच लोगों की मौके पर मौत; सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा (UP Accident) हुआ है। जहां तेज रफ्तार बुलेरो पीछे से आकर डंपर से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा जेवर इलाके में सुबह 5 बजे हुआ है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे को लेकर सीएम योगी ने दुख जताया है।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में करीब सुबह 5 बजे थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक डंपर में पीछे से एक गाड़ी आकर टकरा गई। गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 2 लोगों का कैलाश अस्पताल, जेवर में इलाज चल रहा है। गौर हो कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटर से गाड़ी को काटा और लोगों को बाहर निकाला है। इस सड़क हादसे में मरने वाले लोग महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं।

वहीं पूरे हादसे पर यूपी CMO ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button