उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ा चुनाव, वही बनें मुखिया : नवनिर्वाचित विधायक सरिता

नैनीताल। नैनीताल की नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को दोबारा से मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही वह चुनाव लड़ीं व विजय प्राप्त की। धामी के नेतृत्व में ही प्रदेश में भारी बहुमत के साथ दोबारा भाजपा सत्तासीन हुई है।

विधानसभा चुनाव में सभी सीटों में प्रचार के कारण वह खुद अपनी सीट पर कम समय दे सके, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री की सीट पर विपरीत परिणाम देखने को मिले। उन्होंने कहा कि यदि नैनीताल आरक्षित सीट नहीं होती, तो वह स्वयं मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट खाली कर देतीं।

कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से पुष्कर सिंह धामी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग करती हैं। वह चाहती हैं कि धामी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहें। उन्होंने खुद पर विश्वास जताने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया है।

Related Articles

Back to top button