टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

तीसरी लहर की आशंका लगातार जताई जा रही : PM

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया भी इस बैठक में उपस्थित थे। नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया भी इस बैठक में उपस्थित थे।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद का सिलसिला आरंभ किया है। इस कड़ी में पिछले दिनों उन्होंने पूर्वो के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद किया था।

यूपी की योगी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट की रणनीति पर काम किया है। प्रदेश ने 5.7 करोड़ टेस्ट किए हैं। यहां की प्रतिदिन टेस्टिंग क्षमता 1.5 लाख है। उत्तर प्रदेश की जनता ने जिला परिषद और ब्लाक के चुनावों में सिरे से सपा, बसपा को नकार दिया है। इन्हें घर बैठने का संदेश दिया है और भाजपा को काम करने की जिम्मेदारी दी है।”

“6 राज्यों में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या अभी भी चिंताजनक”

सभी छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी ने कहा, ‘हम इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहांहै। कुछ राज्यों में मामलों की बढ़ती हुई संख्या अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पिछले हफ्ते करीब 80 फीसदी नए कोरोना मामले आप जिन राज्यों (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल) में हैं, उन्हीं राज्यों से आए हैं। महाराष्ट्र और केरल में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि लंबे समय तक लगातार मामले बढ़ने से कोरोना वायरस में म्यूटेशन की आशंका बढ़ जाती है, नए वेरिएंट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है।’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘देश के सभी राज्यों को नए ICU बेड्स बनाने, टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने और दूसरी सभी जरूरतों के लिए फंड उपलब्ध करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने हाल ही में, 23000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इमरजेंसी कोविड रेस्पोंस पैकेज भी जारी किया है।’

Related Articles

Back to top button