पंजाबराज्य

अकाली दल से गठबंधन का फैसला हाईकमान लेगा, जालंधर में भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी व सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना ने पंजाब प्रदेश के सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों के साथ लोकचुनाव की तैयारियों संबंधी विस्तृत विचार-विमर्श किया व चुनावी रणनीति बनाने के लिए सुझाव भी लिए। विजय रुपाणी ने इस अवसर पर मोर्चों, प्रकोष्ठों आदि के पदाधिकारियों से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विशेष कर जरूरतमंदों में प्रचार और जागरूकता सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि हमें इन उपलब्धियों को जालंधर लोकसभा क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाना है।

भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मीडिया से बातचीत में शिरोमणि अकाली दल के साथ दोबारा गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा कि इसका फैसला दिल्ली में पार्टी हाईकमान लेगा। जाखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को जमानत मिलने के तुरंत बाद दूसरे केस में गिरफ्तार करने से साफ हो गया है कि आप सरकार कितनी बौखलाई हुई है। विजय रूपाणी ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने राष्ट्रहित्त में एतिहासिक फैसले लेते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को निरस्त कर भारत को एक किया, अंतरिक्ष में सैकड़ों सैटेलाईट भेज कर नया इतिहास रचा, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण करके हर भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा किया है।

Related Articles

Back to top button