राजनीति
राहुल गांधी और पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह की मीटिंग जारी, राजनीतिक पार्टियों में हलचल

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की प्रैस कांफ्रैंस के बाद राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा हो गई है। इसके चलते पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गत शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि आज चरणजीत सिंह चन्नी राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे है। यहां वह राहुल गांधी के साथ पंजाब के राजनीतिक हालातों पर चर्चा कर रहे है। यह बैठक लगभग पिछले एक घंटे से जारी है। आपको बता दे कि इससे पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा भी राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे।