इंदौर में महिला के घर पर पहुंचा पार्सल जिसे खोला तो उसमें निकली एक देशी पिस्तौल

इंदौर : इंदौर में एक चौकने वाला मामला सामने आया है। जहां घर पर यदि कोई अज्ञात व्यक्ति अचानक से कोई पार्सल देकर जाता है। तो यह खबर आपके लिए है, उसे पार्सल को उसी के सामने खोलें क्योंकि शहर में एक संदिग्ध व्यक्ति महिला को घर में एक पार्सल देकर गया जिसमें धमकी भरा खत और पार्सल खोलने पर एक पिस्तौल निकाली है, जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
डीसीपी आनंद कलंदगी के मुताबिक घटना क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और पार्सल देकर चला गया था। मैंने जब सामान्य समझकर पार्सल खोला तो उसमें एक अवैध पिस्टल के साथ एक पत्र भी मिला। इस पत्र में जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पार्सल सहित पिस्टल को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पार्सल देने वाले और भेजने वाले की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है या महिला को डराने के लिए किसी ने यह साजिश रची है। पिस्टल असली है या नकली इसकी भी फारेंसिक जांच कराई जा रही है। आरोपी की पहचान जल्द कर ली जाएगी।



