उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का मुहूर्त हुआ तय

उत्तरकाशी (नितिन चौहान): यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर बुधवार को भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे, दशहरा के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त तय किया गया, आज मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित मंदिर परिसर में यमुनोत्री मंदिर समिति और पुरोहित समाज की बैठक में मुहूर्त निकाला गया, यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर बुधवार को भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त(मकर लग्न) में विशेष पूजा अर्चना के बाद छह माह के लिए बंद किए जाएंगे।

बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त शारदीय नवरात्र के पहले दिन तय किया गया था। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त की शुभ बेला पर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button