राज्यराष्ट्रीय

इंतजार खतम, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की ताजा अपडेट

नई दिल्ली: गर्मी से झुलस रहे देश के कई राज्यों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा जानकारी के अनुसार देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, भंडारा, नागपुर और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में भी आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, असम-मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना नहीं है। हालांकि, विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात देश के कुछ जगहों के लिए भीषण लू चलने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून पर नया अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इन सभी जगहों पर अब बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Related Articles

Back to top button