व्यापार

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की संपत्ति बढ़ी, मस्क ने एक दिन में कमाए 12 अरब डॉलर

वॉशिंगटन : एलन मस्क से लेकर सर्गी ब्रिन तक, दुनिया के टॉप-10अरबपतियों पर गुरुवार को डॉलर की बारिश हुई। इसमें सबसे अधिक ‘भीगे’ एलन मस्क। डॉलर की बारिश में सराबोर होने वाले अरबपतियों में फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को छोड़ टॉप-10 में सभी अमेरिकी हैं। टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति एक ही दिन में करीब 40 अरब डॉलर बढ़ी है। दूसरी ओर एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की दौलत भी 508 मिलियन डॉलर बढ़ी, लेकिन वह 12वें स्थान से आगे नहीं बढ़ सके। जबकि, अडानी 616 मिलियन डॉलर गंवाकर 16वें स्थान पर आ गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के नंबर वन रईस एलन मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 12 अरब डॉलर बढ़ गई। एक झटके में ही मस्क का नेटवर्थ 260 अरब डॉलर हो गया है। इसके बाद फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी 7.28 अरब डॉलर जोड़े। अब उनकी कुल संपत्ति 198 अरब डॉलर हो गई है।

दुनिया के दूसरे सबसे रईस जेफ बेजोस ने गुरुवार को 3.14 अरब डॉलर जोड़े। अब उनकी संपत्ति 212 अरब डॉलर हो गई है। बर्नार्ड अर्नाल्ट, जो चौथे नंबर के रईस हैं, इनकी दौलत 5.58 अरब डॉलर अरब डॉलर हो गई बढ़कर 183 अरब डॉलर हो गई है। लैरी एलिशन ने भी 3.23 अरब डॉलर जोड़े। अब दनका नेटवर्थ 179 अरब डॉलर है। बिल गेट्स की संपत्ति में 958 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। इनका नेटवर्थ अब 162 अरब डॉलर हो गया है। इनके अलावा स्टीव बाल्मर, लैरी पेज, वॉरेन बफेट और सर्गी ब्रिन की दौलत में भी अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली।

टॉप-10 अरबपतियों के नेटवर्थ में उछाल के पीछे उनकी संबंधित कंपनियों के शेयरों में उछाल है। अमेरिकी शेयर बजारों में गुरुवार को जबर्दस्त रैली देखी गई। इससे एलन मस्की की टेस्ला के शेयर 7.36 पर्सेंट उछल गए। मेटा के शेयर में करीब 4 फीसद की बढ़ोतरी हुई। अमेजन में 1.85 की बढ़त हुई।

Related Articles

Back to top button