उत्तर प्रदेश

घर के सामने निर्वस्त्र हुए शोहदे को महिला ने खुद पकड़वाया, जानिए पुलिस पूछताछ में क्या कहा?

बरेली: घर के आगे निर्वस्त्र होने वाले युवक को महिला ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। वहीं, जो युवक महिला को वीडियो कॉल कर परेशान करता है। सर्विलांस पर उसके मोबाइल की लोकेशन अमरोहा की निकली है। कस्बे एक महिला के घर के आगे एक युवक निर्वस्त्र हो गया था। महिला ने पुलिस बुलाने की बात कहीं तो आरोपी भाग गया था।

बता दें कि बुधवार को महिला ने घर के आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिससे आरोपी युवक की पहचान हो गई। महिला खुद ही पूछताछ करते हुए आरोपी के घर तक पहुंच गईं। महिला ने उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी ने बताया कि दो दिन पहले एक शादी समारोह में उसका एक मोबाइल गिर गया था। उसका भतीजा कॉलेज के टीचर से कोचिंग पढ़ता है। वह भतीजे के पास गया था। रास्ते में महिला की गली में लघु शंका की थी। वह खुद को निर्दोष बता रहा है। उधर, सर्विलांस पर लगाए गए नंबर की जांच करने पर वीडियो कॉल करने वाला आरोपी अमरोहा का बताया जा रहा है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी।

दरअसल, महिला को काफी समय से एक युवक वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। महिला ने जो नंबर पुलिस को दिया है, सर्विलांस पर लगाकर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button