जीवनशैलीस्वास्थ्य

शरीर मे Vitamins की कमी बन सकते है कई बीमारीयों के कारण, जानिए कैसे

शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ये पोषक तत्व शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। विटामिन्स, प्रोटीन, खनिज से भरपूर पौष्टिक आहार के सेवन से आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। पर यह कैसे पता किया जाए कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, इसमें कई लक्षण तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि हमारे शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। फटे होठ, कमजोर हड्डियाँ और मसूड़ो से खून आने जैसी दिक्कते हो सकती है।

Vitamin-C की कमी
आमतौर पर विटामिन-सी को इम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है। क्या आप इसकी कमी से संबंधित लक्षणों के बारे मे जानते है? इस विटामिन की कमी के कारण स्कर्वी नामक बीमारी हो सकती है जिसके चलते मसूड़ों से खून आना और बालों के रोम के आसपास रक्तस्राव जैसी दिक्कत हो सकती है। बालों का झड़ना, थकान और एनीमिया की भी समस्या विटामिन-सी की कमी का संकेत माना जाता है।बेहतर इम्युनिटी के साथ मसूड़े और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी विटामिन-सी की आवश्यकता होती है।

Vitamin-B3 की कमी के लक्षण
शरीर मे विटामिन-बी3 की कमी होने के वजह से याद्दाश्त मे कमी, बार-बार दस्त होने, जीभ के लाल बने रहने जैसी दिक्कत हो सकती है।त्वचा और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी3 बेहद जरूरी है। विटामिन बी-3 को नियासिन के रूप में भी जाना जाता है। प्रकाश के संपर्क में आने वाले हिस्सों की चमड़ी का लाल होना भी इस विटामिन की कमी की ओर संकेत करता है।

Vitamin-E की कमी से होने वाली दिक्कतें
विटामिन-E प्रतिरक्षा प्रणाली, कोशिकाओं और रक्त परिसंचरण को सुचारू बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।शरीर में इसकी कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी, संवेदना कम महसूस होने और त्वचा में शुष्की और झुर्रियों की दिक्कत भी हो सकती है। त्वचा की सुंदरता के लिए भी विटामि-ई को काफी आवश्यक माना जाता है। त्वचा से संबंधित ज्यादातर समस्याए का कारण इस विटामिन की कमी को माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक विभिन्न प्रकार के विटामिन्स और खनिजों की पूर्ति के लिए रोजाना पौष्टिक आहार का सेवन अवश्य करें। लीन मीट, मछली, साबुत अनाज, डेयरी, फलियां, नट्स और सीड्स भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।इनका सेवन करना शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। प्राकृतिक रूप से पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों में फल और सब्जियां खाना आपके लिए काफी मददगार माने जाते हैं। स्वस्थय शरीर के लिए संतुलित आहार बेहद जरुरी होते है।

Related Articles

Back to top button