उत्तराखंड

उत्तराखंड में जल्द हो सकता है नौकरशाही में बड़ा फेरबदल…जन हित की योजनाओं को धरातल पर उतारने वालों को मिल सकती है बड़े महकमों की जिम्मेदारी!

देहरादून: शासन स्तर पर जल्द प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। प्रशासनिक हलकों में कुछ जिलों के जिलाधिकारियों के बदले जाने की चर्चाएं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही तबादलों के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

सूत्रों की माने तो प्रशासनिक हलकों में बड़े उलटफेर की संभावना है। नौकरशाहों के कामकाज का पूरा रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री के पास मौजूद है। जिन्होंने जन हित की सभी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने का काम किया उनको धामी और बड़े महकमों की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

सूत्र बताते हैं कि 5 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला जा सकता है। जिसमें हरिद्वार, देहरादून जैसे जनपद के जिलाधिकारी भी हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button