उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्यलखनऊ

एक समय था जब उत्तर प्रदेश गुंडाराज के लिए पहचाना जाता था, आज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसरः स्मृति ईरानी

कुण्डा प्रतापगढ़: नव सृजित नगर पंचायत हीरागंज बाजार स्थित मां नायर देवी धाम में गुरुवार को आयोजित दुरदुरिया कार्यक्रम में खराब मौसम के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल नहीं हो पाई, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम को लाइव संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब उत्तर प्रदेश गुंडाराज के लिए पहचाना जाता था। आज तेजी से उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।

भाजपा की सरकार में पीएचडी करने वाली महिलाओं की संख्या में 99 प्रतिशत की वृद्धि
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारे देश ने वह वक्त जरूर देखा था, जब बेटी के जन्म को अभिशाप माना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा बेटी न सिर्फ बचाना है, बल्कि उसे पढ़ा कर आगे बढ़ाना है। भाजपा की सरकार में पीएचडी करने वाली महिलाओं की संख्या में 99 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आज बेटियां आगे निकल रही हैं।

बीते दिनों संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी को क्षमता को न पहचानते हुए कांग्रेस और सपा के नेतृत्व ने अमेठी के साथ दुर्भाग्यवश अन्याय किया। अमेठी के त्रिसुंडी इंडियन ऑयल बाटलिंग प्लांट के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने एक ऐसा सांसद भी देखा जिनका परिवार पूरे देश की सत्ता को अपने हाथ में लेकर बैठा था और उसे पूरे संसदीय कार्यकाल में उन्होंने इस प्लांट की ओर एक नजर देखा तक नहीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में अमेठी में धरातल पर काम हुआ है विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा किया गया और किया जा रहा है। अमेठी निरंतर विकास के पथ अग्रसर है।” बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पराजित कर अमेठी सीट से सांसद बनीं।

Related Articles

Back to top button