जीवनशैली

किडनी को पूरी तरह से खराब कर देती हैं आपकी ये 3 गलतियां, जो आप रोज करते हो..!

लखनऊ: हमारे शरीर का प्रत्येक अंग हमारे लिए अहम होता है। किडनी भी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। जो शरीर की अनेक क्रियाओं का संतुलन बनाती है। और शरीर के लगभग 400 कार्यों पर नियंत्रण करती है। किडनी यूरिन के साथ शरीर के टॉक्सिस पदार्थों को बाहर निकालती है।

इसके अलावा किडनी खून को साफ करने का काम भी करती है। किडनी के बिना व्यक्ति का जीवन असंभव हो जाता है। आजकल लोग दैनिक जीवन में जाने- अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनसे किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। और बहुत से लोगों की किडनी कम उम्र में ही फेल हो रही है। आइए ऐसी गलतियों के बारे में जानते हैं। किडनी को पूरी तरह से खराब कर देती हैं आपकी ये 3 गलतियां, जो आप रोज करते हो।

जंग फूड खाना

आजकल लोग घर का शुद्ध खाना खाने के बजाय बाहर का जंक फूड अधिक खा रहे हैं। जो किडनी को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। जंक फूड खाने से किडनी की कार्यशैली कम हो जाती है। और किडनी खराब भी हो सकती है।

अधिक मांस खाना

अधिक मांस खाने से भी किडनी को बहुत हानि होता है। अधिक मांस खाने से किडनी की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है। और किडनी फेल भी हो सकती है।

सिगरेट पीना

नशा चाहे कैसा भी हो शरीर के लिए हानिकारक होता है। आजकल सिगरेट पीने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। सिगरेट पीने से किडनी की कार्य क्षमता कम होती है। और लंबे वक़्त तक सिगरेट पीने से किडनी फेल भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button