जीवनशैलीस्वास्थ्य

खुलकर हंसने के होते हैं ये चौंकाने वाले फायदे, क्या आप भी करते हैं रोज ऐसा

आजकल इस व्यस्त जीवनशैली में लोग अक्सर किसी न किसी वजह से परेशान रहते है। यहां तक कि लोग हंसना भी भूल गए हैं। आज हमे हंसने के लिए भी बहाने ढूंढने पड़ते हैं जबकि हंसी नियमित रूप से हमारे जीवन का हिस्सा होनी चाहिए।हंसी,सकारात्मकता पैदा करने में मदद करती है, ताकि नकारात्मक स्थितियों का सामना आप स्वस्थ मन से कर सकें। मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्क में लोगों को नकली हंसी हंसते हुए जरूर देखा होगा। किसी के लिए यह नजारा अजीब हो सकता है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। मुश्किल वक्त का मतलब यह नहीं कि हम आने वाले कल को लेकर आशान्वित न रहें। हंसना और खुश रहना भी भूल जाएं।

याद रखें मनुष्य की आत्मिक संतुष्टि, शारीरिक स्वास्थ्य और बुद्धि की स्थिरता का मापदंड है चेहरे पर खिली प्रसन्नता। अगर आप प्रसन्नचित्त रहेंगे, तो डर पर काबू पाना आपके लिए आसान ही होगा। सकारात्मक रहने में हास्य योग आपकी मदद कर सकता है। योगाचार्यों और हमारे ऋषि-मुनियों ने भी योग में हास्य योग को एक अलग पहचान दी है। उनका मानना है कि हास्य योग से दिल हल्का होता है, तनाव घटता है। हम आपको उन फायदे के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। तो आइए हंसने के फायदे के बारे जानें और खुल कर हंसे और लोगों को हंसाएं।

हंसना स्वास्थ्य के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। खुलकर यानी ठहाके लगाकर हंसने से शरीर में रक्त-संचार की गति बढ़ जाती है, जिसका शरीर पर सकारात्मक असर पड़ता है। इससे फेफड़ों के रोग नहीं होते और पाचन तंत्र भी अधिक कुशलता से कार्य करने लगता है। इस संदर्भ में मैं पेरिस के एक डॉक्टर का जिक्र करूंगा, जो अपने रोगियों को केवल हंसा कर रोगों को आश्चर्यजनक ढंग से दूर करता है।

वह हर रविवार को एक हॉल में मरीजों की आंखों पर पट्टी बांध कर बैठाता है, और फिर ग्रामोफोन पर ऐसा रिकॉर्ड बजाया जाता है, जिसे सुन कर हॉल कहकहों से गूंज उठता है। इस हास्य योग थेरेपी का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। एक शोध में तो यह भी कहा गया है कि रोजाना 15 मिनट की ठहाके वाली हंसी आपकी जिंदगी को दो दिन और बढ़ा सकती है।

हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम ( रोग-प्रतिरोधी क्षमता) मजबूत होगा तो हम कम बीमार पड़ेंगे। मेडिकल साइंस के मुताबिक हंसने के दौरान हमारे शरीर में एंटी वायरल कोशिकाएं तेजी से बनती है और हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
कई लोग बॉडी पेन (मांसपेशियों में दर्द) की समस्या से परेशान रहते हैं। हंसने से दर्द में राहत मिलती है। रोगियों को असहनीय दर्द से राहत दिलाने के लिए डॉक्टर लॉफिंग थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं। मेडिकल एक्सपेरीमेंट्स में पाया गया है कि 10 मिनट तक हंसते रहने से दो घंटे की गहरी नींद आती है।

कई बार हम निगेटिव हो जाते हैं। अगर कोई बार-बार निगेटिव हो रहा है तो उसके डिप्रेशन में जाने की बहुत ज्यादा संभावना है। हंसने से हम डिस्ट्रेस होते हैं और शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। हंसने के दौरान हमारे शरीर में इंडोर्फिन हार्मोन बनता है जिससे हम पॉजिटिव फी करने लगते हैं।हंसने के दौरान हमारी सांसें गहरी हो जाती है। सांस लेने और छोड़ने की अवधि बढ़ जाती है। इसकी वजह से हमारे शरीर को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है जिससे एनर्जी लेवल बना रहता है।

हंसने का असर हमारी उम्र पर भी दिखाई देता है। हंसना एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है।हंसने के दौरान कैलरी बर्न होता है जिससे मोटापा में कमी आती है। एक शोध के मुताबिक 15 मिनट तक हंसने से हम 10-40 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं।एक बार मुस्कराने से चेहरे की 3 मांसपेशियों का व्यायाम, साधारण हंसी से 37 मांसपेशियों और पेट में बल पड़ने वाली हंसी से 70 मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।यह प्रक्रिया गहरी सांस लेने की तकनीक के समान है, जो तनाव को दूर करने के लिए उपयोग की जाती है। अब तय आपको करना है कि निराशा में डूबे रहना है या हास्य योग से दिल हल्का रखना है।

Related Articles

Back to top button