जीवनशैलीस्वास्थ्य

ये फल तेजी से करेंगे पेट की चर्बी को गायब, फ‍िर देखि‍ए कमाल

वजन कम करने के लिए भोजन को सही तरीके से लेना जरूरी है। तेजी से वजन कम करने के लिए फ्रूट्स फायदेमंद हो सकते हैं।लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग, एक्सरसाइज, सप्लीमेंटेशन और थैरेपी आदि का भी सहारा लेते हैं। इसके बाद भी काफी सारे परहेज करना होता है।वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो कर आप मोटापा घटा सकते हैं। इन फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए। इन्हें खाते रहने से आपको भरपूर न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे और फिटनेस के तो क्या कहने। वैसे भी गर्मी का मौसम आते ही लोगों को भूख कम और प्यास ज्यादा लगने लगती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसी किस चीज का सेवन करें जिससे गर्मियों में बॉडी डिटॉक्सिफाई होने के साथ-साथ आपका वजन भी तेजी से कम हो जाए। ऐसे ही आपको फल और जूस के बारे में बताने जा रहे है जो वजह को काम करने में मदद करे-

अनार जितना टेस्टी है उतना ही गुणकारी भी। इसका रंग लाल होना इस बात की निशानी है कि ये आपको ढेर सारे पौषक तत्व देने के अलावा खून या हीमोग्लोबिन का भी कोटा पूरा करने में समर्थ है। वजन की तो आपको चिंता करने की ज़रूरत ही नहीं।

आड़ू में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन ‘ए’ के बनने के लिए जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम आडू में 1।6 ग्राम फाइबर और 39 कैलोरी होती है! दूसरे फलों की तुलना में आडू में फाइबर की मात्रा बहुत काफी ज्यादा होती है। वेट लॉस के दौरान ज्यादा फाइबर लेने से ज्यादा समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है जिससे आप एक्ट्रा फैट नहीं ले पाते हैं और आपका वजन तेजी से घटने लगता है!

सभी लोग जानते हैं कि सेब सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यही कारण है कि सेब को वजन घटाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। सदियों में सेब का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब में कैलोरीज की मात्रा बेहद कम होती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड और पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। सेब शरीर में मौजूद टॉक्सिंस और बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है। रोजाना एक सेब खाने से पेट की चर्बी घटाने में फायदा मिलता है। इसमें फाइबर, फ्लेवोनॉएड्स और बीटा कैरोटिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो वेट लॉस के दौरान बार-बार खाने की इच्छा को कम करमें में मदद कर सकते हैं।

एक और टेस्टी फ्रूट है अमरूद। आपके पाचन को बेहतरीन करने वाला अमरूद इतना गुणकारी है कि इसके न्यूट्रिएंट्स इसे लगभग संपूर्ण भोजन बनाते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इसे भरपूर खाएं और बढ़ते वजन को एकदम भूल जाएं।

पाइनेपल या अनानास का ज्यूस सबसे पसंदीदा ज्यूस में से एक है। इसे आप यूं भी सलाद का हिस्सा बनाकार खा सकते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट और गुणकारी है। वजन कम करना भी इसके गुणों में से एक है।

संतरे के स्वाद और इसके गुणों के तो क्या कहने। इसका चाहे ज्यूस पीएं या और भी बेहतर पूरा संतरा खाएं। ये फाइबर से भरपूर और इसके विटामिन के गुण तो अनुपम है। वजन कम होना शर्तिया है।

टमाटर को आमतौर पर सब्जियों में मिक्स करके या फिर सलाद के रूप में अधिक खाया जाता हैं। हालांकि टमाटर का सूप, जूस और चटनी बनाकर भी खाई जाती है। टमाटर खाने की वजहों में, उसका विटामिन सी से भरा होना, कोलेस्ट्रोल को कम करने की उसकी क्षमता़ होना शामिल है, लेकिन अब टमाटर खाने के और भी कई कारण मिल गए हैं। शोधों में ये बात साबित हो चुकी हैं कि टमाटर वजन घटाने में कामयाब है।

तरबूज वजन घटाता है:-

तरबूज में फैट और कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति को पोषण मिलने के साथ उसका मोटापा भी कम होने में सहायता मिलती है।
डेली मेल में प्रकाशित एक खबर की मानें तो तरबूज वजन नियंत्रित करने में काफी असरदार होता है। जिसकी वजह से रक्त वाहिकाओं के भीतर चर्बी जमा नहीं होती। शोधकर्ताओं का कहना है कि तरबूज के पोषक तत्वों का राज उसके रस में पाए जाने वाले स्रिटूलाइन में छिपा होता है।
शरीर को डिटॉक्‍स करके वजन कम करने के लिए तरबूज का रस पी सकते हैं। इसमें मौजूद पानी पेशाब बन कर शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
तरबूज में मौजूद विटामिन ए, सी, बी-6 और मिनरल व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
तरबूज में शुगर की मात्रा कम होती है। 100 ग्राम तरबूज में 6.2 ग्राम शुगर होता है। कम शुगर का सेवन मोटापा कम करने का एक बेहतर उपाय है।

Related Articles

Back to top button