जीवनशैलीस्वास्थ्य

सांस फूलने की समस्‍या को दूर करने में मददगार होंगे ये घरेलू नुस्‍खे

नई दिल्ली : आज के इस आधुनिक समय में कई प्रकार की बीमारियों से घिरे हुए हैं उन्‍ही में अक्सर कई लोगों को सांस फूलने की समस्या काफी परेशान करती है। सांस लेने या सांस फूलने की समस्या किसी को भी हो सकती है। इसके कई कारण भी हो सकते हैं। आज हम आपको सांस फूलने की समस्या के कारण बताएंगे। इसके साथ ही सांस फूलने की समस्या को दूर करने के उपाय भी बताएंगे।

सांस फूलने की समस्या के कारण
मोटापा, सूजन, फेफड़ों से संबंधित समस्याओं की वजह से, दिल से संबंधित समस्या, धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन

सांस फूलने की समस्या को दूर करने के उपाय

अगर आपको सांस फूलने की समस्या है, तो इसे दूर करने के लिए प्रोटीन युक्त (Protein rich) आहार का सेवन करें। इसके लिए आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां (Green leafy vegetables) शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अगर आप रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम या योगाभ्यास करने से सांस फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

हर किसी को रोजाना सुबह की धूप लेना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप रोजाना सुबह की धूप लेते हैं, तो यह आपको कई बीमारियों से बचाकर रखेगी।

स्वास्थ्य के लिए फल (fruit) और सलाद, दोनों काफी फायदेमंद होते हैं। इससे सांस फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है, इसलिए अपनी डाइट (Diet) में फल और सलाद को ज़रूर शामिल करें। इसके सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button