जीवनशैलीस्वास्थ्य

कब्ज की समस्‍या से राहत दिलानें में मददगार होंगे ये घरेलू नुस्‍खे

नई दिल्ली : आज के समय में गलत खानपान के कारण अधिकांश लोग कब्‍ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज होने से न केवल पेट में परेशानी रहती है बल्कि कई बार इससे शरीर को अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। दरअसल कब्ज की वजह से पेट साफ नहीं हो पाता जिसके चलते बहुत से लोगों को पिंपल्स की समस्या भी होने लगती है। इतना ही नहीं ये आपके हार्ट और लीवर को भी डैमेज कर सकता है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जो आपको आसानी से इस समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

अगर आप त्रिफला का सेवन सही तरीके से करें तो यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीज किस तरह से त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए सोने से पहले 1 ये दो या टी स्पून त्रिफला पाउडर गर्म पानी के साथ लें। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवले से बना होता है। ये तीनों पेट के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इनके सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

नीबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी (immunity) को मजबूत बनाने में मददगार। लेकिन अगर कभी कब्ज हो जाए तो एक गिलास गर्म पानी में एक नीबू का रस और शहद मिला कर पीने से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।

दूध और दही को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का भी होना जरूरी है। सादे दही से आपको प्रोबायोटिक मिलेगा, इसलिए आप दिन में एक से दो कप दही जरूर खायें। या एक गिलास दूध में एक से दो चम्मच घी मिला कर रात को सोते समय पिएं, इससे कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है।

पुदीना और अदरक दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं ये तो हम सभी जानते है लेकिन क्या आपको पता है कि पुदीना और अदरक दोनों की चाय बनाकर पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button