जीवनशैलीस्वास्थ्य

रात में भूलकर भी सोते समय नही पहनना चाहिए ये… चीजे

क्या आप रात को सोते समय सही कपड़े पहनकर बिस्तर पर जाते हैं? हालांकि यह सवाल आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिस्तर पर सही तरीके और सही चीजें न इस्तेमाल करने से आपकी नींद और हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन अगर सोते समय आप कुछ चीजों का ध्यान रखती हैं तो आपको खुद में बदलाव महसूस होगा। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों और कपड़ों के बारे में बता रहे है, जिसे आपको करना या उससे बचना चाहिए! तो चलिए-आप किसका इंतजार कर रहे हैं?

ब्रा
क्या आप जानती हैं कि आपकी ब्रा पहनकर सोने की आदत वास्तव में आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के प्रति असु‍रक्षित बना रही है। बहुत टाइट ब्रा आपकी त्वचा से लगातार रगड़ से हाइपरपिग्मेंटेशन का कारण बन सकती है, जिससे आपकी त्वचा पर जलन और नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको ब्रा उतारकर ही सोना चाहिए।

सोते समय मेकअप
हर महिला को अपनी सुंदरता को आराम देने की जरूरत होती है, लेकिन मेकअप लगाकर बिस्तर तक जाना इसे हासिल करने का तरीका नहीं है। पूरी रात मेकअप लगाकर सोने से आपके चेहरे पर गंदगी और तेल बनता है, जिससे मुंहासे होते हैं। इसके अलावा, जो महिलाएं पहले से ही पिपल्स से परेशान हैं, उनकी परेशानी और भी अधिक बढ़ सकती है।

अंडरवियर
टाइट अंडरवियर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बैक्टीरिया का उत्पादन कर सकते हैं। महिलाओं को विशेष रूप से रात में अंडरवियर पहनते समय वेजाइना में जलन और सूजन की संभावना होती है। यह एक ऐसे कपड़े से बना होता है जो आपकी त्वचा को सांस लेने की अनुमति नहीं देता है और यह असुविधा और यहां तक कि यीस्‍ट इंफेक्शन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

क्या पहने ?
जुराबे
अगर आप अपने पैरों को कवर करके सोना पसंद करती हैं, तो इसका आसान और फायदेमंद विकल्प मोजा हो सकता है। वास्तव में, मोजे पहनने से आपके पैर गर्म हो जाते हैं, जो आपके ब्‍लड प्रेशर को कम करते हैं और आपकी बॉडी को नींद के लिए तैयार करते हैं। लेकिन अगर यह फायदा आपको नहीं होता है, तो दरारें और ड्राईनेस से बचने में हेल्‍प करके मोजे आपके पैरों को जवां और सुंदर दिखाने में मदद करते हैं।

कॉटन का पजामा
कॉटन पजामा नाइटवियर के लिए सबसे अच्‍छा होता है। यह एक प्राकृतिक फाइबर है जो बेहद नरम, आरामदायक और हल्का है और इसे रात की अच्छी नींद के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। इसके अलावा, कॉटन भी आपकी त्वचा को आसानी से सांस लेने देता है और इससे चकत्ते या परेशान होने की संभावना कम होती है।

Related Articles

Back to top button